{"_id":"6931dd118bc1161617097890","slug":"people-are-suffering-from-dry-skin-in-the-cold-crowd-increased-in-the-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140349-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ठंड में सूखी त्वचा से परेशान हो रहे लोग जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ठंड में सूखी त्वचा से परेशान हो रहे लोग जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़
Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो06जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : mathura
कासगंज। बढ़ती ठंड और शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ा दी हैं। तापमान गिरते ही त्वचा की दिक्कतें गंभीर रूप लेने लगी हैं। हाथ-पैरों में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने की समस्या से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों में सामान्य दिनों की तुलना में इस समय मरीजों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों में त्वचा संबंधी समस्या अधिक देखने को मिल रही है। इस मौसम में त्वचा में नमी की कमी के कारण रूखेपन के साथ तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। बार-बार होने वाले दाने, फफूंद संक्रमण, सोरायसिस या एक्जिमा के लिए विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज बाहर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल आने वाले मरीज सीमा, आरती ने बताया कि पैरों में इतनी खुजली हो रही है कि नींद नहीं आती। वहीं रमेश, संतोष का कहना है कि उनकी त्वचा ठंड से फटने लगी है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि इस समय त्वचा संबंधी समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती अस्पताल में नहीं है। सभी आवश्यक दवाएं मौजूद हैं।