{"_id":"66864220aa8e127fd40e911a","slug":"people-anger-erupted-and-they-pelted-stones-on-baba-hoardings-after-121-of-deaths-at-sakar-hari-satsang-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा: हादसा यादकर आंखों में छाया मौतों का मंजर, बाबा के होर्डिंग्स पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा: हादसा यादकर आंखों में छाया मौतों का मंजर, बाबा के होर्डिंग्स पर बरसाए पत्थर
Thu, 04 Jul 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:03 PM IST
सार
साकार हरि पर लोगों का गुस्सा फूटा। हादसा याद आया तो आंखों में मौतों का मंजर छा गया। बाबा के होर्डिंग्स पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा: बाबा के होर्डिंग्स पर बरसाए पत्थर
- फोटो : video grab
विस्तार
यूपी के हाथरस में बुधवार की दोपहर भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हैं। कासगंज जिले से सत्संग में गए 10 लोगों की जान चली गई। जबकि, आठ लोग घायल हैं। लोग अपनों की मौत भुला नहीं पा रहे हैं। वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो मौतों का मंजर उनकी आंखों के सामने छा गया।
अपनों या जानने वालों की मौत को याद करके घरवाले गुस्से से फफक पड़े। मैदान में लगे बाबा के होर्डिंग्स और बैनरों पर आसपास पड़े पत्थरों की बारिश करने लगे। उन्हें लगा शायद ऐसा करके उनके मन को कुछ तो शांति मिलेगी। लेकिन, शांति कहां थी वह तो अपनों की मौत के साथ छिन चुकी थी। वह गुस्से से पागल दिखे। बाबा पर आस्था की बजाय उनका आक्रोश बढ़ गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
अपनों या जानने वालों की मौत को याद करके घरवाले गुस्से से फफक पड़े। मैदान में लगे बाबा के होर्डिंग्स और बैनरों पर आसपास पड़े पत्थरों की बारिश करने लगे। उन्हें लगा शायद ऐसा करके उनके मन को कुछ तो शांति मिलेगी। लेकिन, शांति कहां थी वह तो अपनों की मौत के साथ छिन चुकी थी। वह गुस्से से पागल दिखे। बाबा पर आस्था की बजाय उनका आक्रोश बढ़ गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने हाथरस में हुए भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मृतकों को सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं भोले बाबा पर भी केस दर्ज कराए जाने की मांग की। वहीं अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने कहा कि हाथरस के फुलरई गांव में सत्संग में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंचे। जिसको लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा लापरवाही की गई। जिसके कारण इतना बढ़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सबसे बढ़ा दोषी भोले बाबा हैं, जिनके कारण इतनी बढ़ी भीड़ जुटी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई।
मामले में जो मुकदमा पंजीकृत किया गया, उसमें आयोजक एवं सेवादार के नाम हैं। लेकिन, तथाकथित भोले बाबा के खिलाफ रिपोर्ट नहीं है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। इस हादसे के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमल कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, केशव मिश्रा, यश प्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, आशीष दीक्षित, रोहित सक्सेना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
कासगंज बार एसोसिएशन ने हाथरस सत्संग में मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं बैठक कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हाथरस सत्संग में हुई भगदड़ की घटना बहुत दुखद है। अधिवक्ताओं ने मृतकों के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। बड़े आयोजनों से पूर्व हर तरह की तैयारी की जानी चाहिए।
बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि सभी अधिवक्ता बुधवार को कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया और शोक सभा में दो मिनट मौन रखकर मृतकों की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। इस दौरान महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूरामणि, ललित वाष्र्णेय, अभिषेक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार शर्मा, रोहित सक्सेना सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।