{"_id":"6a5bc5890d2c23a1370a4f07","slug":"paving-slabs-removed-after-measurement-fir-registered-against-17-individuals-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150830-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पैमाइश के बाद उखाड़ी पटिया, 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पैमाइश के बाद उखाड़ी पटिया, 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेरा में जमीन की पैमाइश के बाद लगाए गए सीमांकन चिह्व (पटिया) उखाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 17 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदायूं जिले के उसहैत निवासी सुबोध कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एसडीएम पटियाली के आदेश पर बीती 8 व 16 मई, 3 जून और 2 जुलाई को क्षेत्रीय लेखपाल ने पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी और उनके भाई-बहनों की भूमि का सीमांकन कराया था। इस दौरान जमीन पर पटिया लगाकर उन्हें कब्जा भी दिला दिया गया था। आरोप है कि 10 जुलाई की दोपहर गांव हिम्मतनगर बझेरा निवासी आशीष, गौरव, राहुल और मीना समेत 17 लोग लाठी-डंडों के साथ खेत पर पहुंचे और जबरन सीमांकन की पटिया उखाड़ दी। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और खेत जोतने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद दो ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पीड़ित पक्ष की जान बचाई। पटियाली के सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।