{"_id":"6ae7842df77a7cc94708b988","slug":"paths-held-captive-the-citys-pace-stifled-by-encroachment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156521-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: राहें हुईं कैद... अतिक्रमण के आगे बेबस शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: राहें हुईं कैद... अतिक्रमण के आगे बेबस शहर की रफ्तार
विज्ञापन
फोटो30कासगंज में रेलवे रोड पर अतिक्रमण से सकरी हुई सड़क। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
कासगंज। शहर में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों और ठेले वालों के कब्जों के कारण सड़कें सिमट गई हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे रोड, नदरई गेट, सूत की मंडी, बिलराम गेट, सहावर गेट और सोरों गेट जैसे व्यस्त इलाकों में रोजाना लगने वाला जाम आम बात बन गया है। रेलवे रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाने और सड़क किनारे ठेले लगने से जगह बेहद कम बचती है।
सूत की मंडी में तो सड़क पर ही दोपहिया वाहनों की अनधिकृत पार्किंग बना दी गई है जबकि बिलराम और सहावर गेट पर फुटपाथ तक अतिक्रमण की चपेट में हैं। हालांकि, नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाते हैं लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद हालात फिर से जस के तस हो जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले लोग
- शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका की ओर से अभियान तो चलाया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर सड़क पर कब्जे हो जाते हैं। प्रशासन को नियमित रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।-कपिल कावरा, दुकानदार
-दुकानदारों और ठेले वालों के सड़क तक सामान फैलाने से आवागमन प्रभावित होता है। कई बार जाम में फंसने के कारण जरूरी कामों में देरी हो जाती है। प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाकर स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।-- सत्यवीर, निवासी सहावर गेट
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है और सख्त चेतावनी भी दी जाती है। - विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
रेलवे रोड, नदरई गेट, सूत की मंडी, बिलराम गेट, सहावर गेट और सोरों गेट जैसे व्यस्त इलाकों में रोजाना लगने वाला जाम आम बात बन गया है। रेलवे रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाने और सड़क किनारे ठेले लगने से जगह बेहद कम बचती है।
विज्ञापन
सूत की मंडी में तो सड़क पर ही दोपहिया वाहनों की अनधिकृत पार्किंग बना दी गई है जबकि बिलराम और सहावर गेट पर फुटपाथ तक अतिक्रमण की चपेट में हैं। हालांकि, नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाते हैं लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद हालात फिर से जस के तस हो जाते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
- शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका की ओर से अभियान तो चलाया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर सड़क पर कब्जे हो जाते हैं। प्रशासन को नियमित रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।-कपिल कावरा, दुकानदार
-दुकानदारों और ठेले वालों के सड़क तक सामान फैलाने से आवागमन प्रभावित होता है। कई बार जाम में फंसने के कारण जरूरी कामों में देरी हो जाती है। प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाकर स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।