Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Paramedical students stage protest

Kasganj News: पैरामेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paramedical students stage protest
फोटो19मिशन अस्पताल में डॉयरेक्टर डॉ.नीना लायल से जानकारी करते सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय।संव
कासगंज। मिशन अस्पताल के पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने सोमवार को चार घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन करते हुए शिक्षक और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। सदर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


छात्र दोपहर करीब 12 बजे अपनी मांगों को लेकर अस्पताल गेट पर जमा हुए। उन्होंने कक्षाओं में पर्याप्त फर्नीचर न होने की शिकायत की। छात्रों ने कहा कि पैरामेडिकल कोर्स की कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी योगेश कुमार, पारूल सक्सेना, वर्तिका, शरद और आकाश ने बताया कि प्रथम वर्ष की कोटिंग आठ माह बाद भी नहीं हुई है। यह कोटिंग छह माह पहले ही हो जानी चाहिए थी। इंटर्नशिप और ड्यूटी भी समय पर नहीं मिल रही है और शिक्षक केवल पीपीटी भेज देते हैं। छात्राओं ने एक कर्मी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानाचार्य अदनान खान की वापसी की सूचना पर भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। संस्थान की निदेशक डॉ. नीना लायल ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया कि यह सिर्फ एक अफवाह है। लेकिन छात्र अपनी समस्याओं का लिखित समाधान चाहते थे। इस दौरान रूप सिंह, भूपेंद्र, सचिन, धर्मेंद्र, लता, सोनम, निखिल कुमार और भूपेंद्र राजपूत आदि माैजूद रहे।

;--;;--;;--;;--;;--;

छात्रों की बात :

-प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की कोटिंग अभी तक नहीं कराई गई है। शिक्षण कार्य भी सही ढंग से नहीं कराया जाता है। पढ़ाने के लिए ग्रुप पर पीपीटी डाल दी जाती है। -राजकुमार सिंह ,छात्र पैरामेडिकल।


-संस्थान में बिना किसी कारण के छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे जाती है। कक्षाओं में पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ओटी के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। -ऋषभ, छात्र पैरामेडिकल।

;--;;--;;--;;--;

उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए थे पूर्व प्रधानाचार्य

मिशन अस्पताल की निदेशक डॉ. नीना लायल ने बताया कि 8 दिसंबर को एक छात्रा ने शिकायत की थी। यह शिकायत प्रधानाचार्य अदनान के शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ थी। जांच समिति ने 10 दिन तक मामले की जांच की। प्रधानाचार्य ने छात्रा के उत्पीड़न की बात स्वीकार की। दोषी पाए जाने पर उन्हें संस्थान से हटा दिया गया था। अन्य संलिप्त आरोपियों को चेतावनी दी गई है। सोमवार को इस जांच रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष भी प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed