फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Online crimes can be avoided only by being cautious.

Kasganj News: सावधान रहकर ही ऑनलाइन अपराधों से बचा जा सकता है

Tue, 02 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 02 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा कस्बा स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सिढ़पुरा थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। उन्होंने छात्रों को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, गूगल, यूट्यूब आदि पर प्रसारित विज्ञापनों पर बिना सत्यापन के किसी प्रकार का बैंकिंग ट्रांजैक्शन न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी अपरिचित व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने एनी डेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन

बताया कि फिशिंग के माध्यम से अपराधी बैंक खाता संख्या, क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड आदि जानकारी चुरा लेते हैं, इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को ऐसी जानकारी न दें। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध का नया तरीका है। इसमें ठग वीडियो कॉल कर पीड़ित को डराकर घर में ही कैद कर लेते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य जवाहरलाल आर्य, कांस्टेबल अजय कुमार तालियान, कोशिंदर कुमार, आशुतोष वर्मा, महिला कांस्टेबल मोनिका सिंह, छात्र-छात्राएं तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed