{"_id":"69498ae537e215fd570210e1","slug":"olympic-games-emerging-players-of-the-district-will-get-a-platform-in-14-sports-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141168-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खेल: 14 खेलों में जिले के उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक खेल: 14 खेलों में जिले के उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने जिला ओलंपिक खेल 2025-26 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 14 खेलों का आयोजन किया जाएगा।
संघ के महासचिव डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में 25 दिसंबर को सीनियर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट (टेनिस बॉल) ओपन, सीनियर अमेरिकन फुटबॉल (फ्लैग) का आयोजन होगा। इसी दिन केए पीजी कॉलेज में सीनियर वालीबॉल का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को केए कॉलेज में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स पावर लिफ्टिंग, 28 दिसंबर को श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में सीनियर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ओपन शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 28 दिसंबर को प्रभु पार्क में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर जूडो, जूनियर व सीनियर में रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। 29 दिसंबर को सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स में आर्म रेसलिंग, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर में फ्री स्टाइल कुश्ती का आयोजन होगा। संघ अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 1 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।