फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Notices issued to 507 schools for negligence regarding APAAR IDs.

Kasganj News: अपार आईडी में लापरवाही बरतने वाले 507 विद्यालयों को नोटिस

Tue, 04 Aug 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। आधार कार्ड उपलब्ध होने के बावजूद हजारों बच्चों की अपार आईडी लंबित मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के 507 मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने इन सभी स्कूलों को महज तीन दिन के भीतर लंबित कार्य को पूरा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में छात्र-छात्राओं के डिजिटल शैक्षिक रिकॉर्ड को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही अपार आईडी जनरेशन प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग लगातार समीक्षा कर रहा था। हाल ही में हुई समीक्षा के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के पास छात्रों के आधार नंबर पहले से उपलब्ध होने के बावजूद उनकी अपार आईडी तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से 11 अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेशन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष अभियान भी चलाए गए थे, लेकिन कई विद्यालय प्रशासनिक निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए निर्धारित समय-सीमा में अपना लक्ष्य हासिल करने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्रों की अपार आईडी अब तक लंबित पाई गई हैं, उनके प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को चिह्नित कर नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बेहद स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed