फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Not just trash... disposed of 60 million.

Kasganj News: कूड़ा-कचरा नहीं ...छह करोड़ निपटा दिए

Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Not just trash... disposed of 60 million.
फोटो13कासगंज में अमरपुर काली नदी के पास फैंका गया कूड़ा । संवाद
कासगंज। छह करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी कूड़ा निस्तारण की योजना अमल में नहीं आ सकी। याकूतगंज गांव में मई 2025 से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) केंद्र बनकर तैयार है। लापरवाही से मशीनों की खरीद नहीं की जा सकी। कूड़ा-कचरा अब भी खुले में डंप हो रहा है।
विज्ञापन

इस केंद्र में प्रतिदिन करीब 50 टन कूड़े का निस्तारण होना है। उपयोगी सामग्री को अलग करने की प्रक्रिया भी योजना का हिस्सा है। इसके शुरू होने के बाद डंपिंग एरिया के आसपास रहने वालों को समस्या से छुटकारा मिल जाता। अभी सड़ांध के साथ संक्रामक रोगों का डर बना रहता है। पहले समय से टेंडर नहीं हो पाया। प्रक्रिया पूरी हुई तो बजट अटक गया।
विज्ञापन


निकायों से निकलने वाला कूड़ा
निकाय- प्रतिमाह ये है निकासी

अमांपुर -56.92 टन
भरगैन -116.63 टन
बिलराम -70.60 टन
गंजडुंडवारा -290.60 टन
मोहनपुर -26.16 टन
पटियाली -79.45 टन
सहावर -128.89 टन
सिढ़पुरा -90.45 टन
सोरोंजी -169.55 टन
कासगंज- 683.70 टन

---------------------
वर्जन :

कूड़े के निस्तारण के लिए याकूतगंज में एसडब्ल्यूएम केंद्र का निर्माण कराया गया है। मशीनों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक त्रिपाठी ,ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed