फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 players secured a spot for the divisional trials in Kabaddi.

Kasganj News: कबड्डी में 10 खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल के लिए बनाई जगह

Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 players secured a spot for the divisional trials in Kabaddi.
फोटो 37 स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
कासगंज। जिले के 10 खिलाड़ियों ने मंडलीय चयन-ट्रायल में जगह बनाई है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर, सोरों में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल कराया गया। चयनित खिलाड़ी आज अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ट्रायल के बाद प्रशांत, विक्रम, विशाल बाबू, अनुज, कबीर, रोहित, कुनाल, राजाबाबू, पवन और सोनू का मंडलीय चयन/ट्रायल के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को 29 सितंबर को सुबह 11 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन- ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। यहां प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का आगे के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर 2026 तक आजमगढ़ में प्रस्तावित है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडलीय ट्रायल अगले चरण की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed