फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Nominated members took the oath.

Kasganj News: मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nominated members took the oath.
फोटो 25 - कस्बा अमांपुर नगर पंचायत में मनोनीत सभासद के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एसडीएम एएन सि
कासगंज। कस्बा अमांपुर नगर पंचायत सभागार में बुधवार को नगर पंचायत के नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम सहावर एसएन त्रिपाठी एवं ईओ विनय कुमार शुक्ला ने मनोनीत सभासदों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत सभासद दरवेश कुमार, राजकुमार वर्मा और गौरव गुप्ता ने शपथ ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सभासदों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने सभी मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण की बधाई दी तथा नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर हरिकिशोर मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, राकेश पाराशर, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, धीरज गुप्ता, अमर सिंह, कमल गुप्ता, नारायण साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed