फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   No trace of the youth who drowned in the Ganga even after 24 hours

Kasganj News: गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
No trace of the youth who drowned in the Ganga even after 24 hours
फोटो 43 - मृतक सत्यम का फाइल फोटो
पटियाली। गंगा स्नान के दौरान सोमवार को तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए थे। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया था, जबकि तीसरे युवक का 24 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पीएसी की फ्लड यूनिट ने मंगलवार को उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी उमंग गुप्ता (25), सत्यम (22) और हसरत (25) सोमवार की दोपहर बाइक पर बैठकर गंगा नहाने के लिए कादरगंज घाट गए थे। स्नान के दौरान तीनों युवक गंगा में मस्ती कर रहे थे। तभी वे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे थे। उनकी चीख-पुकार सुनकर गंगा किनारे मौजूद लोगों ने उमंग और हसरत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन सत्यम पानी के तेज बहाव में बह गया था। सूचना पर तीनों के परिजन गंगा तट पर पहुंच गए थे। एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल के निर्देश पर युवक की गंगा में तलाश कराई गई थी।
विज्ञापन

दूसरे दिन मंगलवार को पीएसी की फ्लड यूनिट ने गंगा में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दिनभर की मशक्कत के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। एसडीएम ने बताया कि युवक की तलाश के लिए बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उधर, युवक का कोई पता नहीं चलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो 43 - मृतक सत्यम का फाइल फोटो

फोटो 43 - मृतक सत्यम का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed