फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances; in-laws flee, leaving the body at home.

Kasganj News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव घर पर छोड़ भागे ससुरालीजन

Fri, 17 Jul 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies under suspicious circumstances; in-laws flee, leaving the body at home.
फोटो-15कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक पुष्पलता के परिजन । संवाद
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के ताखरू गांव में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन

एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र गांव अथैया के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी बहन पुष्पलता (20) की शादी 24 नवंबर 2025 को ताखरू निवासी गवेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। सभी पुष्पलता को तंग करते थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को उसे जहर दे दिया गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले पुष्पलता को इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद में उसे वापस घर ले आए। खबर मिलते ही जब मायके वाले ताखरू गांव पहुंचे, तो पुष्पलता का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पलता अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, और उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed