फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Negligence in biomedical waste disposal, notice to operators

Kasganj News: बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही, संचालकों को नोटिस

Mon, 09 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 09 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही सामने आई। इसके बाद 7 संचालकों को नोटिस दिया गया। दो दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल के निर्देशन में नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. कुंवर उत्कर्ष ने टीम के साथ जनपद के पंजीकृत अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और लैब पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदरई गेट स्थित मिशन हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, रतन दुलारो हॉस्पिटल, कुंदन डेंटल केयर और डीसीएम हॉस्पिटल में खामियां पाई गईं। यहां बायो-मेडिकल वेस्ट का निपटान और संग्रहण नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। सभी हॉस्पिटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें और बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमों के अनुसार करें। साथ ही स्टाफ को सही तरीके से निपटान करने के लिए प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और भविष्य में फिर से कोई लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed