{"_id":"6a0b513d6f7631629c074d4c","slug":"national-president-of-bhakiyu-swaraj-kuldeep-pandey-was-booked-under-nsa-kasganj-news-c-175-1-kas1003-147889-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय पर लगा रासुका
विज्ञापन
सबहेड
किसान संगठन की आड़ में अपराध करने व अराजकता फैलाने का आरोप, चार दिन पहले भाई पर भी हुई थी कार्रवाई
क्रासर
महिला व दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जाने, अवैध वसूली समेत कई मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध कर दिया। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पर किसान हित की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप है। चार दिन पहले कुलदीप के छोटे भाई सुजीत उर्फ सुरजीत पांडेय पर भी रासुका लगा था।
जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गैंगस्टर के आरोपी की बढ़ती अराजकता को देखते हुए रासुका के तहत कार्रवाई के संबंध में आख्या प्रेषित की थी। मामले की गंभीरता व साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद गढ़ी हरनाठेर निवासी आरोपी कुलदीप पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि कुलदीप पांडेय अपने साथियों के साथ मिलकर कथित किसान संगठन चलाते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जाने, अवैध वसूली और रंगदारी जैसे संगीन मामलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह आए दिन जाम और अन्य अव्यवस्थाएं फैलाकर आम जनजीवन को प्रभावित करता था। आरोपी की गतिविधियों से व्यापारियों, नागरिकों एवं ग्रामीणों के बीच भय का माहौल था।