{"_id":"698b7918557aa1f8a30220c4","slug":"my-brother-had-met-with-an-accident-saying-this-he-sat-on-the-bike-and-picked-my-pocket-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143287-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भाई का एक्सीडेंट हो गया है... कहकर बाइक पर बैठा और काट ली जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भाई का एक्सीडेंट हो गया है... कहकर बाइक पर बैठा और काट ली जेब
Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा में सोमवार को बाइक सवार सभासद को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। मदद के बहाने लिफ्ट लेकर बैठे युवक ने बाइक सवार की जेब काटकर 30 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला घासी निवासी विजय कुमार गुप्ता सभासद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह 9 फरवरी की दोपहर बाइक से अपने घर से फैक्टरी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर लिफ्ट मांगी। युवक ने बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और एंबुलेंस सहावर अड्डे पर खड़ी है। इसके बाद विजय कुमार ने उसे बाइक पर बैठा लिया। उनका आरोप है कि सहावर अड्डे पर पहुंचने के बाद युवक बाइक से उतर गया। रास्ते में उसने विजय कुमार की जेब काट ली। जेब में रखी 30 हजार रुपये की नकदी पार कर आरोपी मौके से भाग गया।
कुछ देर बाद जब विजय कुमार को रुपये गायब होने का पता चला तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।