फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Muiddinpur won the Sarva Samaj Night Cricket Tournament

Kasganj News: सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुइद्दीनपुर जीता

Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Muiddinpur won the Sarva Samaj Night Cricket Tournament
फोटो38सिढ़पुरा में मैन ऑफ़ दा मैच अनुज को देते ट्राफी रंजीत सोलंकी। संवाद
सिढ़पुरा। गांव तैयबपुर स्थित रमेश चंद्र स्टेडियम में चल रहे सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10 ओवर के रोमांचक मुकाबले में मुइद्दीनपुर की टीम ने एटा को 24 रन से हरा कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी संदीप सक्सेना ने दोनों टीमों के कप्तानों के साथ टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर मुइद्दीनपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 रन बनाए।
विज्ञापन

एटा टीम ने 136 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटा की टीम निर्धारित 10 ओवर में 111 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई।
मुइद्दीनपुर की ओर से अनुज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों ने पहुंचकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया। मौसीन खान वराहुल कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक राहुल कुमार, विकास सिंह, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, हिमांशु, अशोक कुमार, यतेंद्र राजपूत, रंजीत सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed