{"_id":"6993620d7e3b612cdb011f80","slug":"mr-vaccine-will-be-given-to-children-from-class-one-to-five-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143569-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को लगेगी एमआर वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को लगेगी एमआर वैक्सीन
Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 सिढ़पुरा में बच्चों को एमआर का टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: संवाद
- फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।
कासगंज। जिले में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को खसरा-रुबेला (एमआर) वैक्सीन लगाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 1,46,543 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको पूरा करने के लिए 1,537 सरकारी एवं निजी विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को वैक्सीन लगा रही हैं। विद्यालय प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण की तिथियां निर्धारित की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए।
उन्होंने बताया कि एमआर वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और खसरा तथा रुबेला के संक्रमण से बचाव करती है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रांति में न आएं और अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर विद्यालय भेजकर टीकाकरण अवश्य कराएं।