{"_id":"695aaa45f6f1934f640240f2","slug":"moped-and-wood-cutting-machine-stolen-fir-registered-kasganj-news-c-25-1-agr1063-957467-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मोपेड और लकड़ी काटने की मशीन चोरी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मोपेड और लकड़ी काटने की मशीन चोरी, प्राथमिकी
Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड चांड़ी चौराहा के पास दुकान से सामान खरीद रहे युवक की मोपेड व लकड़ी काटने की मशीन को दो लोग चोरी कर भाग रहे थे। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले दोनों के खिलाफ पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगला सैजन निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 3 जनवरी को चांड़ी चौराहा अमांपुर रोड पर सामान खरीदने गया था। उनका आरोप है कि इसी दौरान दो व्यक्ति मोपेड और उसपर रखी लकड़ी काटने की मशीन को चोरी करके भागने लगे। उसने शोर मचा दिया। भीड़ ने एक व्यक्ति मौहर सिह निवासी गंगागढी जिला हाथरस को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी चंद्रपाल निवासी पहाड़पुर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामले में उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश कि जा रही है।
विज्ञापन