फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   miscreants broke eggs on idols in temple In Kasganj which has angered people

UP News: शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों पर फोड़े अंडे, लोगों में आक्रोश; क्षेत्र में तनाव का माहौल

Wed, 17 Jul 2024 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 12:38 PM IST
सार

कासगंज में शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों पर अंडे फोड़े। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। वह प्रदर्शन करने लगे। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। 

विज्ञापन
miscreants broke eggs on idols in temple In Kasganj which has angered people
शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों पर फोड़े अंडे - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज के कस्बा अमांपुर में अराजक तत्वों ने मोहर्रम पर कस्बे का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया। शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर के साथ राधा-कृष्ण की मूर्तियों व शिवलिंग पर अंडे फोड़ कर डाल दिए। मौके पर हिंदूवादी संगठन, व्यापारी संगठन एवं काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुजारी ने अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


कस्बा अमांपुर के मोहल्ले इंद्रानगर में राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर है। यह मंदिर मुस्लिम आबादी से घिरा हुआ है। जब सुबह मंदिर के पुजारी रामखिलाड़ी मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में अंडे पड़े हुए हैं। इसके बाद जैसे ही मंदिर के अंदर गए तो राधा-कृष्ण की मूर्तियों एवं शिवलिंग पर भी फूटे हुए अंडे दिखे। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। 
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन, भाजपा कार्यकर्ता, आरएसएस, व्यापारी संगठन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ अराजक तत्वों पर कार्यवाही की मांग करते हुए धरना देना शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, उनके हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में एडीएम राकेश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ शाहिदा नसरीन आदि भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समझा बुझा कर धरना समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन धरना दे रहे लोगों ने पहले शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की बात कही। 

काफी देर बाद जब पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही धरना दे रहे लोग वहां से हटे। पुजारी रामखिलाड़ी ने पुलिस को अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुजारी द्वारा तहरीर दे दी गई है। पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटना

पुजारी रामखिलाड़ी ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें उन्होंने बताया कि घटना 16 जुलाई की रात्रि की है। बुधवार की रात में ताजिये रखे गए थे। ताजियों का आयोजन हो रहा था। इस दौरान आयोजन समिति एवं यहां एकत्रित हुए मुस्लिम युवकों द्वारा शिव मंदिर में अंडा फेंक कर मूर्तियों को खंडित व दूषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी अराजक तत्वों द्वारा की जा चुकी हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रीय विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे

मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा अंडे फोड़ने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पटियाली विधायक हरिओम वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed