फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mercury soars in February, highest temperature since 2023

Kasganj News: फरवरी में चढ़ा पारा, 2023 के बाद सबसे अधिक तापमान

Wed, 11 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। फरवरी में तापमान लगातार चढ़ रहा है। वर्ष 2023 के बाद यह सबसे अधिक स्तर पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम ठंड है, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मौसम की चाल बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक जहां सुबह-शाम की ठंड लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही थी, वहीं अब दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान औसत के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री का उछाल आया है। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में इतना अधिक तापमान वर्ष 2023 में 10 फरवरी को दर्ज किया गया था। दोपहर में निकलने वाली तेज धूप अब लोगों को असहनीय लगने लगी है। लोग सिर पर कपड़ा या छाता लगाकर धूप से बचाव करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed