फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mental illness is on the rise among adolescents

Kasganj News: किशोरों में तेजी से बढ़ रही मानसिक बीमारी

Fri, 02 Jan 2026 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mental illness is on the rise among adolescents
फोटो11जिला अस्पताल के मन कक्ष में उपचार कराने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
कासगंज। बदलते खानपान एवं जीवन शैली का असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर तेजी से पड़ रहा है। जिला अस्पताल के मनकक्ष में प्रतिदिन 30-40 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें 10 प्रतिशत किशोर भी शामिल हैं। चिकित्सक उनको इलाज के साथ आवश्यक सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. दीपक राज का कहना है कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ शरीर की नींव है। यदि हम रोजमर्रा में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाएं, तो न केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि एक खुशहाल और संतुलित जीवन भी जी सकते हैं। लगातार तनाव का असर शरीर पर पड़ता है, वहीं गलत दिनचर्या मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ाती है।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि योग, ध्यान, सही आहार और सकारात्मक सोच से इस संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है। अच्छा स्वास्थ्य केवल बीमारी न होना नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती के संतुलन से बनता है। आधुनिक जीवनशैली, भागदौड़, स्क्रीन-टाइम और तनाव के कारण आज मानसिक और शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी हम अपने जीवन की गुणवत्ता सुधार सकते हैं। स्वस्थ मन न केवल बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है, बल्कि रिश्तों और कार्यक्षमता को भी मजबूत बनाता है। वहीं स्वस्थ शरीर आत्मविश्वास और ऊर्जा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed