फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mathura-Chhapra Express was delayed by two hours

Kasganj News: मथुरा-छपरा एक्सप्रेस हुई दो घंटा हुई लेट

Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें शनिवार को लेट हुई। मथुरा-छपरा दो घंटा और कामाख्या-उदयपुर सिटी एक घंटा विलंब से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से बरेली, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को जंक्शन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के आने के बाद यात्री ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। वहीं शादी समारोह में शामिल होने के लिए अन्य जिलों में जाने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को मथुरा से चलकर छपरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस करीब दो घंटा विलंब से कासगंज जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात में 1:15 बजे के स्थान पर रात में 3:15 बजे पहुंची। कामाख्या से उदयपुर सिटी की ओर जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:40 बजे जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन 1:15 घंटा लेट हुई। इसके साथ बांद्रा-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस रात में 1:45 बजे के स्थान पर 30 मिनट देरी से पहुंची। जयपुर से लखनऊ जाने वाले एक्सप्रेस तड़के 3:20 बजे की जगह सुबह 3:50 बजे 30 मिनट विलंब हुई। आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 7:40 बजे के स्थान पर सुबह 8:05 बजे 25 मिनट देरी से पहुंची। वहीं भरतपुर से कासगंज जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10:25 बजे की जगह 45 मिनट देरी से सुबह 11:10 बजे पहुंची। ट्रेनों के जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर बरेली, फर्रुखाबाद, कानुपर, लखनऊ, मथुरा, आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। मोहनपुरा निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि उन्हें मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर लखनऊ जाना था। ट्रेन के दो घंटा देरी से पहुंचने पर उन्हें दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed