{"_id":"6afea4c0e22976da000fa766","slug":"married-woman-found-hanging-at-home-in-kasganj-police-begin-investigation-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ?: रात को खुश थी अंशिका, सास को दवा खिलाई, पति से बात की; फिर सुबह कमरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ?: रात को खुश थी अंशिका, सास को दवा खिलाई, पति से बात की; फिर सुबह कमरे में मिली लाश
Thu, 19 Nov 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:56 PM IST
सार
कासगंज के रेखपुर गांव में 27 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। रात में उसने पति से फोन पर मायके जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रेखपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गांव रेखपुर निवासी अंशिका (27) पत्नी सानू बुधवार रात करीब 9:30 बजे अपनी पैरालाइज से पीड़ित सास नीरज को दवा खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 9:57 बजे उसने अपनी जेठानी के मोबाइल से पति सानू से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने मायके जाने की इच्छा जताई, लेकिन पति ने मना कर दिया था। सानू आंध्र प्रदेश में निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर के साथ काम करता है और वहीं रहता है।
बृहस्पतिवार सुबह ससुर जगवीर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। रास्ते से गुजर रहे गांव के विनय कुमार को बुलाकर सब्बल की मदद से कमरे की कुंडी खोली गई। अंदर महिला का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को सानू के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगी थी। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।