{"_id":"6a86c85fdec8a90b1201a4cd","slug":"married-woman-found-dead-on-bed-in-kasganj-family-alleges-murder-in-laws-absconding-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में विवाहिता का बेड पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में विवाहिता का बेड पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; दो साल पहले हुई थी शादी
Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
कासगंज के सहावर क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता का शव गुरुवार को घर के अंदर बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मायके वालों ने पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गायत्री की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव वहापुर में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोड़ निवासी अनार सिंह ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन गायत्री की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व वहापुर निवासी सौदान सिंह के पुत्र गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग गायत्री को लगातार परेशान कर रहे थे। अनार सिंह के अनुसार, गुरुवार की सुबह उन्हें अपनी बहन की मौत की सूचना मिली। जब परिजन वहापुर पहुंचे तो गायत्री का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। वहीं, घटना के समय ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे।
मायके वालों ने पति गुड्डू और ससुर सौदान सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।