सोरोंजी। तीर्थनगरी के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बटुकनाथ, बाछरू देव, श्याम देवता मंदिरों में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस पर दो करोड़ 45 लाख रुपये लागत आएगी। बुधवार को श्याम देवता मंदिर में आयोजित कार्यक्रमके दौरा विधायक देवेंद्र राजपूत ने शिलान्यास पट्टिका के आगे नारियल फोड़कर सदर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सदर विधायक ने कहा कि तीर्थनगरी में विकास व पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। श्याम देवता मंदिर में 107.6 लाख रुपये की राशि से शौचालय निर्माण, लैंड स्केपिंग, रिटेनिंग वॉल, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। बाछरू देव मंदिर में 84.27 लाख से यात्री हाल, शौचालय का निर्माण, इंटरलॉकिंग, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइट, मंदिर रोड का निर्माण कार्य होगा। लहरा रोड स्थित बटुकनाथ मंदिर में 53.22 लाख रुपये से यात्री हाल निर्माण, पेयजल के इंतजाम, इंटरलॉकिंग, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइट, आदि का कार्य होना है। सीता रसोई में भी सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 16.79 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।