फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man dies after falling from roof while getting up to urinate at night.

Kasganj News: रात को पेशाब करने उठे व्यक्ति की नींद में छत से गिरकर मौत

Mon, 28 Sep 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from roof while getting up to urinate at night.
मृतक जगदीश दिवाकर का फाइल फोटो। - फोटो : 1
कासगंज। सोरोंजी के सलेमपुर बीबी गांव में रविवार रात पेशाब करने उठे व्यक्ति का नींद में संतुलन बिगड़ गया। वह छत से गिरकर घायल हो गया। सोमवार को उसकी उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सलेमपुर बीबी गांव निवासी जगदीश दिवाकर (50) पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश दिवाकर रविवार देर रात घर में सो रहे थे। उनकी बड़ी बहन कश्मीरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देर रात करीब 11 बजे पेशाब करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वह छत से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उपचार के दौरान कोई सुधार न होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय सोमवार को रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो लड़के शेर सिंह (25) और विष्णु (15) तथा तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े बेटे शेर सिंह की पत्नी का निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है। जगदीश पेशे से चालक थे।
--------------------------

ठीक एक महीने पहले छोटे भाई की हुई मौत
परिजन ने बताया कि एक महीने पहले यानी 27 अगस्त को ही मृतक के छोटे भाई ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिवार के लोग इस दुख से अब तक उबर भी नहीं पाए थे कि हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई मुनेंद्र पिछले 11 महीने से जेल में बंद है।
--------------------
वर्जन
परिजन की ओर से हादसे में व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - आंचल चौहान, सीओ सदर

मृतक जगदीश दिवाकर का फाइल फोटो।

मृतक जगदीश दिवाकर का फाइल फोटो।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed