Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man Consumes Poison After Posting Video on Social Media Police Save His Life

UP: गुड बाय लिख कीटनाशक पीते हुए पोस्ट किया वीडियो, 10 मिनट में घर पहुंच गई पुलिस; बचा ली युवक की जान

Sat, 18 Apr 2026 08:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 08:53 PM IST
सार

युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शीशी से कीटनाशक पीता नजर आ रहा था। इसके साथ पोस्ट पर गुड बाय लिखा था। इस पोस्ट के अपलोड होते ही मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के जरिए अलर्ट भेजा।

विज्ञापन
Man Consumes Poison After Posting Video on Social Media Police Save His Life
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया के अलर्ट पर शनिवार तड़के पुलिस ने एक युवक को जान देने से बचा लिया। युवक ने इंस्टाग्राम पर गुड बाय लिखकर कीटनाशक पीते हुए वीडियो पोस्ट किया था। मेटा कंपनी ने इसका अलर्ट डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को भेजा। मुख्यालय से लोकेशन और अलर्ट मिलने पर जिला पुलिस ने 10 मिनट के अंदर युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक युवक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसकी पत्नी पिछले 6 महीने से मायके में रह रही थी। बार-बार बुलाने पर भी नहीं आ रही थी। इसी पारिवारिक कलह और अकेलेपन के कारण वह गहरे अवसाद में चला गया। उसने शनिवार तड़के करीब 3:18 बजे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शीशी से कीटनाशक पीता नजर आ रहा था। इसके साथ पोस्ट पर गुड बाय लिखा था। इस पोस्ट के अपलोड होते ही मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के जरिए अलर्ट भेजा।
विज्ञापन


मुख्यालय से मिले अलर्ट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम मात्र 10 मिनट में युवक के घर पहुंच गई। जब पुलिस युवक के कमरे में दाखिल हुई तो वह बुरी तरह खांस रहा था। उसके हाथ में कीटनाशक की शीशी थी। पुलिस ने बिना देरी किए परिजन के सहयोग से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पूछताछ में अवसाद के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग कर युवक को समझाया
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग की। उसे जीवन का महत्व समझाया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजन ने पुलिस की संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed