{"_id":"69da8c930fcfa988290f2b7b","slug":"major-reshuffle-in-judicial-service-many-judges-transferred-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-146071-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल, कई जजों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल, कई जजों के तबादले
Sat, 11 Apr 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कई न्यायिक अधिकारियों को कासगंज सहित विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इस क्रम में शालिनी सिंह, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को ग्राम न्यायालय स्वार, रामपुर में न्यायिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तिका शैलट, सिविल जज जूनियर डिवीजन को कासगंज में शालिनी सिंह के स्थान पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की जिम्मेदारी दी गई है।अंकिता, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट मुरादाबाद को कासगंज में द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है। सचिन सिंह, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन को कासगंज में सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में महिला अपराध से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रूबी, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट को बरेली में प्रथम श्रेणी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विशेष न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिखा प्रधान को पीलीभीत भेजा गया है। उनके स्थान पर विशेष न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार मिश्रा को पॉक्सो कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुतोष कुमार शर्मा को कासगंज में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महिला अपराध फास्ट ट्रैक कोर्ट के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि विजय कुमार तृतीय को फास्ट ट्रैक कोर्ट से लखनऊ भेजा गया है।मेहर जहां, सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) गोरखपुर से कासगंज में स्थानांतरित होकर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं अनुराग, सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट को गोंडा में तैनाती दी गई है। प्रवीन कुमार गौतम को हरदोई से कासगंज में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आशीष कुमार, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन को रामपुर में अतिरिक्त प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन