{"_id":"6732cd55a0ca2bc62d0b2ae7","slug":"major-accident-in-kasganj-more-than-a-dozen-people-buried-under-mud-heap-death-of-four-women-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बड़ा हादसा: मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत, महिलाओं-बच्चों को निकालने के लिए मंगाई गई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बड़ा हादसा: मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत, महिलाओं-बच्चों को निकालने के लिए मंगाई गई जेसीबी
Tue, 12 Nov 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:06 AM IST
सार
कासगंज के मोहनपुर कस्बे में मिट्टी खुदाई करने के दौरान ढाय में 20 महिलाओं और बच्चे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। चार महिलाओं की अब तक मौत की सूचना है। अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए। तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरंग इतनी गहरी थी कि नीचे दबे महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ गई। अंदर से निकाले गए महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा
ये हादसा कस्बा मोहनपुरा में गांव रामपुर और कातौर गांव के बीच मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। बताया गया है कि गांव रामपुर की महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अधिक खोखली थी ढाय
बताया गया है कि मिट्टी की ढाय अधिक खोखली थी। जब महिलाएं और बच्चियां मिट्टी खोद रहे थे, तभी ये उनके ऊपर गिर गई। अधिक गहराई के कारण मिट्टी में सभी काफी नीचे दब गए। बचाव के लिए आई टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया। एक-एक कर सभी महिलाओं और बच्चियों को बाहर निकाल गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सक ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
इनकी हुई मौत
1- रामबेटी (32) पत्नी दान पाल निवासी रामपुर
2- प्रेम देवी (35) पत्नी गंगा प्रसाद निवासी रामपुर
3- सरस्वती (33) पत्नी रघुवीर निवासी रामपुर
4- पिंकी (12) पुत्री मानपाल निवासी रामपुर
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।