फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Main accused arrested in the case of a young man's fatal beating.

Kasganj News: युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in the case of a young man's fatal beating.
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी कृपाशंकर। स्त्रोत : पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सोरोंजी के गांव नगला खंजी में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गोरहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस शनिवार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सोरोंजी के गांव पैसोई निवासी मुकेश यादव (30) पुत्र स्व. विजय सिंह एक हफ्ते पहले राजस्थान में गोगामेड़ी की जात करने की बात कहकर घर से गया था। वह मंगलवार की रात को जात करके गांव लौट रहा था। मुकेश के भाई वीरेश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि इस दौरान नगला खंजी गांव में आरोपी कृपाशंकर से उसका बीड़ी मंगाने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने भाई रोहताश, अवधेश और जिद्दी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। सभी आरोपी उसके भाई को मरणासन्न हालत में रतन दुलारो अस्पताल के पास बाजरे के खेत में मरा समझकर फेंक कर भाग निकले थे। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी रोहताश को शुक्रवार को नदरई तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मुख्य आरोपी कृपाशंकर को भी पुलिस ने रविवार को गोरहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

-----------------
मृतक ने घायल अवस्था में पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी दी थीं। भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा चुका है। - ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed