{"_id":"69504a3ca9f93ac943069b9f","slug":"magh-mela-special-train-will-leave-today-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141410-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आज रवाना होगी माघ मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आज रवाना होगी माघ मेला स्पेशल ट्रेन
Sun, 28 Dec 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन से श्रद्धालुओं को लेकर माघ मेला स्पेशल ट्रेन रविवार को रवाना होगी। रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कासगंज-झूसी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज में 3 जनवरी से 15 फरवरी तक माघ मेला का आयोजन किया जाएगा। माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से कासगंज से झूसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह स्पेशल ट्रेन कासगंज जंक्शन से 28, 29 और 30 दिसंबर को झूसी के लिए रवाना होगी। माघ मेला के लिए सीधी ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। रविवार की दोपहर 3 बजे स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर झूसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं 3:50 बजे, बरेली सिटी 5:00 बजे, इज्जतनगर 5:30 बजे, भोजीपुरा 6:10 बजे, पीलीभीत 7:00 बजे, पूरनपुर 7:40 बजे, मैलानी 8:45 बजे, लखीमपुर 9:27 बजे, सीतापुर 10:20 बजे, बुढ़वल 11:55 बजे, दूसरे दिन गोंडा रात 1:05 बजे, बस्ती 2:20 बजे, गोरखपुर 4:10 बजे, देवरिया 5:05 बजे, भटनी 5:30 बजे, बेल्थरा रोड 6:05 बजे, मऊ 6:50 बजे, औड़ीहार 7:55 बजे, वाराणसी सिटी 8:55 बजे, वाराणसी जंक्शन 9:15 बजे, बनारस 9:35 बजे, माधोसिंह 10:20 बजे, ज्ञानपुर रोड 10:40 बजे होते हुए 11:30 बजे झूसी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 कोच लगाए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के लिए स्पेशल ट्रेन रविवार को कासगंज से रवाना होगी। यह ट्रेन 30 दिसंबर तक चलाई जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को माघ मेला पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन