फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lok Sabha Elections: Akhilesh Yadav said NDA people scared of PDA family

Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव बोले- एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए, जानबूझकर कराते हैं पेपर लीक

Fri, 26 Apr 2024 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

Lok Sabha Elections: कासगंज में अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए हैं। ये लोग जानबूझकर पेपर लीक कराते हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Akhilesh Yadav said NDA people scared of PDA family
अखिलेश यादव बोले- एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बर्बाद कर दी। दिल्ली की भाजपा की 10 वर्ष की सरकार और यूपी की पांच वर्ष की सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं दे सकी। नौजवान बेहद परेशान हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा जो भी भर्ती परीक्षाएं कराई गईं, उनके पेपर लीक हुए। ये पेपर लीक जानबूझ कर सरकार के द्वारा कराए गए। क्योंकि, भाजपा सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। कहा कि 60 लाख नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं। यदि एक नौजवान के परिवार में तीन सदस्य मानें जाएं तो यह संख्या 1 करोड़ 80 लाख तक पहुंचती है। 
विज्ञापन


कहा कि जब इन परिवारों के वोट भाजपा को नहीं जाएंगे तो हर लोकसभा क्षेत्र में 2.25 लाख वोट भाजपा के कम हो जाएंगे तो भाजपा को क्या मिलेगा। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने भाजपा के द्वारा पिछले समय में निकाली गई, विकसित यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि इस विकसित यात्राओं के लिए प्रधानों से पैसा वसूल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उद्योगपति भाजपा के मित्र हैं। किसानों की उपज की एमएसपी भी नहीं देना चाहते। सरकारी खरीद भी नहीं करना चाहते, क्योंकि उनकी मंशा उद्योगपति गोदामों में मुनाफा वसूली के लिए खरीदना है। उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा ने चंदा नहीं लिया, बल्कि वसूली की है। कहा कि एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed