Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   List of 9.34 lakh voters released; opportunity provided for new registrations and corrections

Kasganj News: 9.34 लाख मतदाताओं की सूची जारी, नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका

Tue, 17 Nov 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
List of 9.34 lakh voters released; opportunity provided for new registrations and corrections
फोटो 27 - निर्वाचन कार्यालय पर राजनैतिक दलों के प्रतिनि​धियों से बातचीत करते एडीएम आलोक गुप्ता।
कासगंज। मतदाता सूची में आपका नाम दर्ज है या उसमें कोई गलती है। इसकी पड़ताल का समय आ गया है। निर्वाचन विभाग ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया है जिसमें कुल 9,34,714 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

सूची की प्रतियां राजनीतिक दलों को सौंप दी गई हैं और अब नागरिक 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिले के 806 मतदान केंद्रों और 1,190 मतदेय स्थलों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय, ईआरओ कार्यालय या अपने बूथ पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। जो युवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं वे नया नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
घर बैठे ऐसे जांचें नाम
नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट, निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in, electoralsearch.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। किसी भी सहायता के लिए कलेक्ट्रेट के डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (05744-272088) या टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

----------------
चार दिन चलेगा विशेष अभियान
बूथों पर विशेष रूप से 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे जहां मतदाता सूची की जांच व आवेदन कर सकेंगे। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
-------------------


विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या
कासगंज 325005
अमांपुर 288212
पटियाली 321497
---------------


ये फाॅर्म भरे जाएंगे
प्रारूप 6 नाम जोड़ने के लिए
प्रारूप 7 नाम हटाने के लिए
प्रारूप 8 संशोधन व स्थान परिवर्तन
--------------



वर्जन
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हो गया है। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियोंं को अवलोकन के लिए सूची उपलब्ध करा दी गई हैं। तहसील के माध्यम से बीएलओ को भी सूची उपलब्ध रहेंगी। मतदाता अपना नाम सूची में देख सकेंगे- आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed