{"_id":"6af9f41469f861312704e26d","slug":"light-showers-provide-a-lifeline-to-rabi-crops-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157162-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हल्की फुहार से रबी फसलों को मिला जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हल्की फुहार से रबी फसलों को मिला जीवनदान
विज्ञापन
फोटो 36 हरिओम मिश्रा, किसान, संवाद
कासगंज। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी है। रविवार सुबह से छाए बादलों के बीच दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ गई और पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम में आए इस सुहाने बदलाव से अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से घटकर 16 डिग्री पर आ गया है। इन दिनों जिले में रबी की फसलों का सीजन चरम पर है।
किसान गेहूं, जौ, जई, चना, मटर और मसूर की बुवाई में जुटे हैं। वहीं आलू, प्याज, लहसुन, धनिया और जीरा जैसी सब्जियों की फसलें भी बोई जा रही हैं। कृषि जानकारों और किसानों का मानना है कि बुवाई और अंकुरण के समय में हल्की बारिश और बढ़ी हुई नमी फसलों के बेहतर विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद मजबूत हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले किसान
खेतों में नमी बढ़ने से रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। बुवाई के लिहाज से भी मौजूदा मौसम अनुकूल है। - लोचन सिंह, किसान
बादल छाने और बूंदाबांदी होने से वातावरण में नमी बढ़ी है। खेतों में नमी रहने के साथ फसलों के अंकुरण में भी मदद मिलेगी। - हरिओम मिश्रा, किसान
-- -- -- -- -- --
वर्जन
इस समय रबी की फसलें अंकुरण की अवस्था में हैं। ऐसे में हल्की बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों के विकास में मदद मिलेगी।- सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी