फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Khichdi feast organised on Makar Sankranti

Kasganj News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

Wed, 14 Jan 2026 09:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Khichdi feast organised on Makar Sankranti
फोटो34मकर संक्रांति पर्व पर बारहद्वारी पर जरूरत मंदों को दान करते सराफा कारोबारी राजवीर सिं
कासगंज। जिले में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोज, वस्त्र और दान का कार्यक्रम हुए। अमांपुर के गांव अमृतपुर में खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम किया गया। इसमें हरिकिशोर मिश्रा भोले बाबा, पुष्पेंद्र वर्मा, डॉ. रामेश्वर सिंह, पुष्पेंद्र, मोनू सिंह, मनोज कुमार, कैलाश सिंह और अरुण कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

संकट मोचन धाम सैलई में पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर और दिनेश पाराशर के नेतत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें असहाय, निर्धन, विकलांग और विधवा महिलाओं को गरम-ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। कस्तूरी देवी महाविद्यालय के छात्रों ने स्वेटर, कैप और अन्य वस्त्र वितरित किए। इस दाैरान नीरज शर्मा, हरिओम वर्मा, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, एएसपी सुशील कुमार, उमाशंकर शर्मा, कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, एआरटीओ आरपी मिश्रा और कृष्ण शरद मौजूद रहे। सराफा कारोबारी राजवीर सिंह ने बारहद्वारी पर गरीबों को उपहार और गरम वस्त्रों का वितरण किया। इस दौरान ज्ञान तिवारी, हरिओम शर्मा, कौशल किशोर साहू और शुभम सोलंकी सोलंकी आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सीओ आंचल चौहान नेलहरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में अंग वस्त्र, फल एवं मिष्ठान वितरित किए।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर कराया भोज
सिढ़पुरा। एटा रोड पर स्थित मिश्रा फर्टिलाइजर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। राजेंद्र मिश्रा, नरेश मिश्रा, आर्यन मिश्रा, रानू मिश्रा, आदित्य चतुर्वेदी, राना सोलंकी, जितेंद्र शाक्य और अजय सोलंकी उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल गेस्ट हाउस में साधु-संतों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सम्मी कपूर गुप्ता ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान नीरज शर्मा, सचिन कुमार गुप्ता, महेश दुबे, डॉ. अरविंद मिश्रा, रूप किशोर पाठक, विशाल बाबू गुप्ता, ऋषि बजाज और अजय प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed