फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasjang news bjp win celebration

Kasganj News: भाजपा की जीत को बताया आम जनमानस की जीत

Wed, 06 May 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
kasjang news bjp win celebration
फोटो04 भाजपा की चुनाव में जीत के बाद मालगोदाम रोड पर एक दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी मनाते भाज
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी पार्टी के नगर के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, असम में जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरी को मिष्ठान खिलाया। भाजपा की जीत को आम जनमानस की जीत बताई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मयंक वैश्यक ने कार्यकर्ताओं को उतसाह बढ़ाते हुए कहा कि यह आम जनमानस की जीत है यह राष्ट्र की जीत है, ये देश की सुरक्षा की जीत हैं। यह लोकतंत्र की जीत है। यह संविधान की जीत है। इसे आम जनता को समर्पित करते हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ साथ भारत में जनप्रिय पार्टी बन चुकी है। भाजपा की जीत को आम जनमानस अपनी जीत से जोड़ के देखता है यही कारण है सभी जगह हर्ष और उल्लास का वातावरण है। संतोष हिन्दुस्तानी ने कहा आप माने या न माने मोदी जिनकी स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ती जा रही है मोदी सरकार पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है और यह सिलसिला और बढ़ेगा आने वाले दिनों में पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेंगे। इस मौके पर डॉ आदर्श मोहन राठी, अमित बाबा, आलोक, अंकित, गुरुपाल, आशुतोष, संजय गुप्ता, विकल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------

पीएम के नेतृत्व में सुशासन की जीत
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम के नेतृत्व और सुशासन की जीत है। यह जीत आम जनमानस की जीत है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा राजवीर सिंह, राजवीर सिंह भल्ला, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आकाशदीप रानू, राजवीर राजपूत, गौरव पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जीत पर मनाया विजय उत्सव
पटियाली। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा मंडल द्वारा नगर के अलीगंज रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शिव प्रताप सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिशुपाल सिंह राठौर, जिला सह कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अवनीश दीक्षित, बंधु गुप्ता, डॉ.बाबूराम राजपूत, प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------
झालमुड़ी बांटकर जताई खुशी
गंजडुंडवारा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से मिली प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने झालमुरी बांटर जश्न मनाया। सोमवार देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विजय उत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहा राजाराम चौराहा पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और बंगाल के प्रसिद्ध नाश्ते झालमुड़ी का वितरण किया गया। जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर रवि शाक्य, विजय कुमार, पुष्कर पुंढीर, रामप्रताप सिंह, सत्यवीर शाक्य, विनय द्विवेदी, हरिओम गुप्ता, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----------------
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सहावर। रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बंगाल जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को ममता दीदी के आतंक से छुटकारा मिला है। इसको ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर डॉ. हरिभान सिंह शाक्य, अभिषेक तोमर, विवेक पांडे, डॉ संजीव शाक्य, संजीव राजपूत, मनोज राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed