फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news vaccine camp

Kasganj News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 छात्राओं को लगी प्रथम डोज

Tue, 16 Dec 2025 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news vaccine camp
फोटो03जिला अस्पताल में आयोजित सर्वाइलक कैंसर टीकाकरण ​शिविर के शुभारंभ के दौरान मौजूद ​मंडलाय
कासगंज। जिला चिकित्सालय में किशोरियों में गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कैंप का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहावर की 100 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय कैंसर से बचाव की दिशा में एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। किशोरावस्था में टीकाकरण से भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अभिभावकों और समाज से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, सुरक्षा और आगामी डोज की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से अन्य विद्यालयों एवं क्षेत्रों में भी संचालित किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ वीरेंद्र, एडीएम दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सर्वाइकल कैंसर विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित
कासगंज। बच्चियों और महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त संगीता सिंह एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया। शिविर में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। इस दौरान लगभग 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम है, जिससे भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed