{"_id":"6aa5a6ab11f2ec9fa602ac3b","slug":"kasganj-news-underpass-construction-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153728-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पिवारी और अथैया में बनेगा अंडरपास, निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पिवारी और अथैया में बनेगा अंडरपास, निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
फोटो44गांव पिवारी में अंडरपास के लिए खुदाई करती मशीन। संवाद
मोहनपुरा। बरेली-मथुरा राजमार्ग 530-बी पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए एक अच्छी खबर है। हाईवे पर पिवारी और अथैया गांवों के पास अंडरपास का निर्माण किया जाएगा जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी और आवागमन सुरक्षित होगा।
कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के लीगल एजीएम राजेश उपाध्याय ने बताया कि पिवारी में मोहिनी-मामूरगंज और अथैया में ढोलना-मारहरा संपर्क मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी बाधा आई थी, लेकिन अब यात्रा और बारिश थमने के बाद काम में तेजी लाई जाएगी।
गांव अथैया के निवासी सुबोध पुंढीर ने बताया कि हाईवे का निर्माण पूरा होने पर वाहनों की गति बढ़ जाएगी, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल और खतरनाक हो जाएगा। अंडरपास बनने से लोग आसानी से सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक आ-जा सकेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। अंडरपास निर्माण की खबर से पिवारी, अथैया और आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अंडरपास की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
पिवारी और अथैया में अंडरपास की मांग के लिए कई माह पूर्व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग पर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।