फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news roadways bus local

Kasganj News: बाहर से आने के बाद लोकल रूट की बसों के लिए भटक रहे यात्री

Mon, 02 Mar 2026 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
kasganj news roadways bus local
फोटो22बस स्टैंड पर बरेली की ओर जाने वाली बस में सवार होते यात्री।संवाद
कासगंज। होली पर्व के बाद अपने घरों को लौट रहे यात्रियों को रविवार को कासगंज के रोडवेज बस स्टैंड पर भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में जाने वाली बसों की कमी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद कई यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई, सूरत, दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ सहित अन्य शहरों से अपने घरों को पहुंचे थे। ट्रेन, बस और निजी वाहनों से कासगंज पहुंचने के बाद वे अपने गांवों और कस्बों तक जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर जमा हुए। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर बसों के न पहुंचने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर बसों का इंतजार करती रहीं। दोपहर 1:35 बजे बदायूं की ओर जाने वाली बस के इंतजार में खड़ी महिलाओं को काफी देर तक कोई राहत नहीं मिली। बाद में मथुरा से बरेली जाने वाली एक बस आने पर वे उसमें सवार होकर बदायूं के लिए रवाना हुईं। कई यात्री अपने सामान के साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे नजर आए। कुछ लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा, जहां उनसे अधिक किराया वसूला गया।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी
होली के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक थी। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों की अपर्याप्त संख्या ने समस्या को और बढ़ा दिया। यात्रियों को घंटों तक बस स्टैंड पर खड़े रहना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा और थकाऊ हो गई। विशेषकर छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी वाहनों का सहारा
बसें न मिलने के कारण कई यात्रियों को निजी वाहनों और ऑटो रिक्शा का विकल्प चुनना पड़ा। इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए निजी वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना और अधिक किराया वसूला। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। यह स्थिति रोडवेज प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।-----
लोगों की बात
-परिवार संग सूरत से आया हूं। काफी देर से बस के इंतजार में खड़ा हूं। एक घंटा से सिढ़पुरा की ओर जाने वाली बस न मिली है। इससे समय से गांव पहुंचने में परेशानी होगी।- प्रेमचंद,निवासी सिढ़पुरा।
-काफी समय से बस के इंतजार में खड़ी हूं। छोटे बच्चों के साथ बदायूं जाना है। एक घंटा से बस नहीं मिली है। अंजलि,निवासी बदायूं।
- आवश्यक कार्य से बदायूं जाना है। काफी देर से बस नहीं आई है। छोटे -छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। ज्योति ,निवासी बदायूं।
- हर वर्ष की तरह त्योहार पर बसों में भीड़ बढ़ जाती है। बिल्सी से आने के बाद एक घंटा से बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ा हूं। सिढ़पुरा की ओर जाना है। -भूपेंद्र ,निवासी सिढ़पुरा



वर्जन :
- पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। बस स्टैंड पर बरेली,बदायूं की ओर जाने वाले यात्रियों को उपलब्ध होने पर बसों से रवाना किया। इससे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो। -नीरज कुमार ,प्रभारी एआरएम कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed