फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news raining season

Kasganj News: जून के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का इंतजार

Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
kasganj news raining season
फोटो 07 कासगंज गर्मी से बचाव के लिए चेहरा ढककर व छाता लगाकर जाती युवतियां। स्रोत: संवाद
कासगंज। जून माह अपने अंतिम चरण में है, लेकिन कासगंज जिले में मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज होने के कारण भीषण गर्मी और लू का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 24 जून तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में जून माह की सामान्य वर्षा 57 मिमी मानी जाती है। इस वर्ष माह के आरंभ में आई आंधी के दौरान केवल 15.66 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 41 मिमी कम है। गत वर्ष 19 जून से जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह सामान्य से अधिक है, जिससे दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी। सापेक्ष आर्द्रता 45 से 56 फीसदी अधिकतम और 29 से 33 फीसदी न्यूनतम रहने से उमस बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से 14 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के वैज्ञानिक आकाश ने वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आकाश ने कहा कि मानसून देर से आने की संभावना है। इसके साथ ही लू चलने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेे में जून माह मेंं बारिश का रिकार्ड
वर्ष- मिमी
2023 - 73.66 मिमी,
2024 - 168.67 मिमी
2025 - 108 मिमी
2026 अब तक-15.66 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed