फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news raining

Kasganj News: बादलों से ढका रहेगा आसमान, 100 मिमी से ज्यादा बारिश के आसार

Thu, 09 Jul 2026 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
kasganj news raining
फोटो 13 कासगंंज में सहावर गेट रेलवे कॉलोनी के पास भरा बारिश का पानी। स्रोत: संवाद
कासगंज। जिले में अगले चार दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने के संकेत हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 9 से 12 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 से 87 प्रतिशत तथा न्यूनतम 50 से 58 प्रतिशत रह सकती है।
विज्ञापन

हवा की गति 7 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि झोंकों की रफ्तार सामान्य से 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश और आंधी-तूफान के दौरान बरतें ये सावधानियां
- बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें
- तेज बारिश या आंधी में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें
- कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं
- खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बिगड़ते ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं
- जलभराव वाले रास्तों और तेज बहाव वाले नालों को पार करने से बचें
- मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बिजली के खुले तारों से सावधानी बरतें
- मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed