{"_id":"6a932640d638f5e51408bee2","slug":"kasganj-news-railway-special-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152929-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे ने भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस के बढ़ाए 13 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे ने भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस के बढ़ाए 13 फेरे
विज्ञापन
फोटो01कासगंज जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज से उतरते यात्री। संवाद
कासगंज। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के 13 अतिरिक्त फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस विस्तार से कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का संचालन अब चार सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गांधीधाम से चलकर अहमदाबाद, नांदेड़, सवाई माधौपुर, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन और हाथरस सिटी होते हुए कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, यह फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, हाजीपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर से होते हुए भागलपुर तक जाएगी।
वापसी यात्रा के लिए, ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल सात सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इन अतिरिक्त फेरों की शुरुआत से यात्रियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।