{"_id":"6a29ce0641e33295a50f4ccf","slug":"kasganj-news-nicobar-protest-congress-kasganj-news-c-175-1-kas1001-149027-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
सहावर। ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। इसके तहत बुधवार को सहावर ब्लॉक के गांव सेवनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार का ग्रेट निकोबार द्वीप खत्म करके पर्यटक को बढ़ावा देने का निर्णय पर्यावरण व वन्य जीवों के लिए घातक सिद्ध होगा। सरकार के इस कदम से न केवल प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचेगा, बल्कि वहां सदियों से रह रही मूल जनजातियों की संस्कृति और उनका अस्तित्व भी पूरी तरह मिट जाएगा। चौपाल में मौजूद ग्राम सेवनपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस के इस अभियान का समर्थन किया और केंद्र सरकार की इस परियोजना के खिलाफ अपने हस्ताक्षर कर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान अलीहसन सोहराब, सफी अहमद, हसनैन, छोटे खां, लाल मियां, अताउल्लाह, मुन्ने खां, विमल कुमार सिंह और जिला सचिव दीप कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद