{"_id":"6a384a1cd16110dabd0a02ee","slug":"kasganj-news-impect-electric-pole-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149584-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विद्युत पोल लगने के बाद सुचारू हुई आपूर्ति, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विद्युत पोल लगने के बाद सुचारू हुई आपूर्ति, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
फोटो50मोहनपुरा के सलेमपुर पीरौंदा गांव में सही किया गया विद्युत पोल। संवाद
मोहनपुरा। सलेमपुर पीरौंदा गांव में आंधी से टूटा बिजली का पोल सात दिन बाद ठीक कर दिया गया है। विद्युत निगम ने शनिवार को बिजली आपूर्ति बहाल की, जिससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। यह कार्रवाई अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई।
अमर उजाला ने 20 जून के अंक में इस समस्या को उठाया था। खबर में बताया गया था कि सात दिन से पोल गिरा होने के कारण बिजली नहीं थी। आपूर्ति बाधित होने से गांव के दो नलकूप नहीं चल पा रहे थे। इससे किसानों का सिंचाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। इस मुद्दे को निगम के अधिकारियों तक पहुंचाया गया था। उपखंड अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें आंधी में पोल गिरने की समस्या की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर शनिवार को ही टीम भेजकर पोल लगवा दिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि विद्युत आपूर्ति भी सुचारू करा दी गई है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से सलेमपुर पीरौंदा के किसान गंभीर रूप से परेशान थे। किसान सुरेश चंद्र और प्रदीप पुंढीर सहित अन्य कई किसानों की मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही थी। समस्या का समाधान होने पर सभी किसानों ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए अमर उजाला का आभार भी जताया।