फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news hockey

Kasganj News: स्टेडियम की टीम ने फाइनल में 1-0 से जीता हॉकी का खिताब

Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kasganj news hockey
फोटो 22 ​सोरोंजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता की विजेता, उपविजेता टीमें। स्रो
कासगंज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में खेल का जोश देखने को मिला। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी एवं सब-जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रोमांचक हॉकी फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी की टीम ने खेलो इंडिया सेंटर की टीम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया। हॉकी प्रतियोगिता में जनपद की छह टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआती मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर ने एनआर पब्लिक स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी, जबकि ग्राम होडलपुर ने बीएस एकेडमी को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में मुकाबले और भी रोमांचक हो गए। पहले सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर ने ग्राम फरीदनगर को 1-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों ने ग्राम होडलपुर को 6-0 से रौंदते हुए फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर और स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों आमने-सामने थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। मुकाबला कांटे का रहा और हर पल दर्शकों की निगाहें मैदान पर टिकी रहीं। आखिरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों ने 1-0 से बाजी मार ली और प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खेलो इंडिया सेंटर को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव, विवेक कुमार राजपूत, अनिल कुमार राजपूत, राष्ट्रीय खिलाड़ी बास्केटबाल अजीत कुमार, अमित कुमार, डॉ. दमेश राजा, धर्मेंद्र आर्या, ब्रजेश कुमार यादव, शिल्पी आदि उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed