फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news girl murder

Kasganj News: रक्तस्राव से हुई थी बच्ची की मौत

Thu, 11 Jun 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
kasganj news girl murder
फोटो 38 गंजडुंडवारा के एक गांव में में मासूम की हत्या के बाद तैनात पुलिस। स्रोत: संवाद
कासगंज। गंजडुंडवारा के एक गांव में मंगलवार को चार साल की बच्ची का शव मक्का के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत रक्तस्राव से हुई थी। इसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। डीआईजी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को गांव पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के एक गांव में रहने वाला युवक फरीदाबाद (हरियाणा) की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह शनिवार को परिवार के एक बीमार व्यक्ति का हालचाल जानने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। उसी दिन शाम करीब पांच बजे उनकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन


बालिका के लापता होने की सूचना मिलने पर एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ पटियाली अमित कुमार ने कई टीमों के साथ बालिका की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। सोमवार को डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। 48 घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने गांव, खेत, बाग और आसपास के इलाकों का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बच्ची का शव गांव से महज 250 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में मिला था। सबसे हैरानी की बात यह रही थी कि जिस क्षेत्र में लगातार पुलिस की टीमें खोजबीन कर रही थीं, वहीं खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ था। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर बच्ची की मौत की वजह जानने के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था।
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण रक्तस्राव निकला था। हालांकि, रक्तस्त्राव किस अंग से हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजन ने पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल समेत कई टीमें लगाई गई हैं। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने भी गांव पहुंचकर बच्ची के परिजन से मुलाकात की। उनसे घटना के बारे में जानकारी की गई है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।


परिजन से मिलने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य

कासगंज। बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंकने की जानकारी मिलने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बुधवार को गांव पहुंचकर परिजन से मुलाकात की। उनसे घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed