Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news crackers

Kasganj News: आतिशबाजी की दुकानें सजीं, उम्र के अनुसार हो रही पटाखों की खरीदारी

Sun, 08 Nov 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
kasganj news crackers
फोटो 12 कासगंज में दिवाली पर्व के लिए आतिशबाजी खरीदते लोग। संवाद
कासगंज। दिवाली पर आसमान को रोशनी से भरने की तैयारी बाजार में दिखाई देने लगी है। आतिशबाजी की दुकानों पर इस बार केवल पटाखों की बिक्री ही नहीं, बल्कि उम्र के हिसाब से पसंद का रंग भी नजर आ रहा है। छोटे बालकों को रंग-बिरंगी फुलझड़ियां और अनार आकर्षित कर रहे हैं तो किशोरों में रोशनी और रंग बिखेरने वाली आतिशबाजी का क्रेज है। वहीं बड़े लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपनी पसंद और बजट के अनुसार पटाखे चुन रहे हैं।
विज्ञापन

आतिशबाजी बाजार में छोटे बालकों के लिए अभिभावक कम आवाज वाले विकल्प तलाशते रहे। फुलझड़ी, अनार और चकरी जैसे पटाखे उनकी पसंद में शामिल रहे। किशोर रंगीन रोशनी और आसमान में चमक बिखेरने वाली आतिशबाजी की ओर आकर्षित दिखे।
विज्ञापन


पटाखे चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

• पटाखे हमेशा खुले और हवादार स्थान पर चलाएं। घर, दुकान, वाहन और ज्वलनशील वस्तुओं के पास आतिशबाजी न करें।
• पटाखे जलाते समय बालकों को अकेला न छोड़ें। उनकी निगरानी किसी बड़े व्यक्ति को करनी चाहिए।
• पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। हाथ में पकड़कर पटाखा न जलाएं।
• पटाखा जलाने के बाद उससे उचित दूरी बना लें। कभी भी पटाखे के ऊपर झुककर न देखें।
• फटे या अधजले पटाखे को दोबारा जलाने की कोशिश न करें। कुछ समय बाद उस पर पानी डाल दें।
• पटाखे जेब में न रखें और न ही उन्हें हाथ में पकड़कर जलाएं।
• आतिशबाजी के दौरान सूती कपड़े पहनें। ढीले, सिंथेटिक और आसानी से आग पकड़ने वाले कपड़ों से बचें।
• पास में पानी की बाल्टी और रेत रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके।
• आंखों और चेहरे की सुरक्षा का ध्यान रखें। पटाखा जलाते समय चेहरा उससे दूर रखें।
• तेज आवाज वाले पटाखों से बचें और बुजुर्गों, छोटे बालकों तथा पालतू जानवरों को शोर से दूर रखें।


हादसा होने पर क्या करें

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जलने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। जले हुए स्थान पर बर्फ, टूथपेस्ट या कोई घरेलू लेप न लगाएं। गंभीर जलन, आंख में चोट या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed