{"_id":"6ad3c5ec919c7692f3021694","slug":"kasganj-news-brother-in-law-diedduring-cremetation-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155751-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चिता की आग अभी ठंडी भी न हुई थी कि गंगा की लहरों ने छीन ली देवर की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चिता की आग अभी ठंडी भी न हुई थी कि गंगा की लहरों ने छीन ली देवर की जिंदगी
विज्ञापन
फोटो 49 गंगा में डूबे वृद्ध का शव मिलने के बाद मामले की जानकारी करती पुलिस। पुलिस मीडिया
पटियाली। भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की गंगा में डूबने से मौत हो गई। चिता को मुखाग्नि देने के बाद वह अन्य लोगों के साथ गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान किनारे पर खड़े श्रीराम का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गए। करीब 1 किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना पटियाली विकासखंड के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सनौड़ी खास के श्रीराम पुत्र चंदू के साथ हुई। वह अपनी 80 वर्षीय भाभी ओमवती पत्नी श्याम चरण के अंतिम संस्कार के लिए भकरी घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी श्रीराम अचानक गंगा में गिर गए। उन्होंने बचाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण वह बह गए। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटियाली घटना अत्यंत दुखद है। राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुमन्य शासकीय आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता पर की जाएगी। - शौर्य वर्धन सिंह राठौर, तहसीलदार