{"_id":"6ad3cad2758b86cfbb072cb7","slug":"kasganj-news-soil-lab-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155718-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज में 4.50 करोड़ से बनेगा कृषि उपनिदेशक कार्यालय व मिट्टी जांच लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज में 4.50 करोड़ से बनेगा कृषि उपनिदेशक कार्यालय व मिट्टी जांच लैब
विज्ञापन
फोटो25कासगंज में सेवा योजना कार्यालय के पास निर्माणाधीन कृषि उपनिदेशक कार्यालय । संवाद
कासगंज। कृषि उपनिदेशक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द ही नए कार्यालय भवन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सेवायोजन कार्यालय के पास 4.50 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उपनिदेशक कार्यालय और मिट्टी जांच लैब का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से कराए जा रहे निर्माण का अब तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
शासन ने एक साल में भवन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि उपनिदेशक कार्यालय वर्तमान में सदर विकास खंड में संचालित है। नए भवन का निर्माण जून 2026 में शुरू हुआ था। तीन महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य 40 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। ऐसे में निर्धारित समयसीमा में पूरा निर्माण कराना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती होगा। नए भवन में कार्यालय के साथ मिट्टी की जांच के लिए लैब भी बनाई जा रही है। इससे कृषि विभाग के कामकाज को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच कराने और कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों से संपर्क करने में सुविधा मिल सकेगी।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कृषि विभाग को एक ही परिसर में कार्यालय और मिट्टी जांच लैब की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को भी विभागीय सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। अब निर्माण कार्य की गति और निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा किया जाएगा। - महेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक कासगंज